बेंगाबाद: ग्रामीण विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बनियाडीह में कांग्रेस नेता एनपी सिंह बुल्लू को श्रद्धांजलि दी
सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू रविवार को 2 बजे बनियाडीह पहुंचे और दिवंगत कांग्रेसी नेता के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया गया कि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के एरिया सचिव एनपी सिंह बुल्लू के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।