बिहारीगंज: रामनवमी महापर्व भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न जगहों पर शनिवार को रामनवमी महापर्व धूमधाम से संपन्न हुआ। संकटमोचन हनुमान मंदिर सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा-अर्चना और हवन के साथ रामधुन अष्टयाम, झांकी और रामलीला का आयोजन हुआ। नेपाल और बंगाल से आई कीर्तन मंडलियों ने भक्ति का माहौल बना दिया।