सुपौल: सुपौल पुलिस एवं आईटीबीपी के संयुक्त नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को लेकर वारंटी के घर की गई छापेमारी, 3 वारंटी हुए गिरफ्तार
Supaul, Supaul | Mar 21, 2024 सुपौल थाना पुलिस एवं आईटीबीपी के संयुक्त नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को लेकर वारंटी के घर छापेमारी की गई। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सुपौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आईटीबीपी के साथ वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध संयुक्त छापेमारी की गई। इस दौरान 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।