मारवाड़ जंक्शन: बाता व आऊवा रेलवे स्टेशन के बीच मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची सिटी पुलिस
मारवाड़ जंक्शन के बाता एवं आऊवा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई,ग्रामीणों की सूचना से मारवाड़ जंक्शन सिटी थाना पुलिस एवं आरपीएफ मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल मारवाड जंक्शन मोर्चरी में रखवाया गया, पुलिस अज्ञात शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।