जांजगीर: अज्ञात बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, चांपा के कुरदा गांव का मामला
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव में अज्ञात बाइक ने महिला को टक्कर मार दी है. हादसे में महिला को गंभीर चोट आई थी और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था. जहां महिला सुलोचना सिन्हा की मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.