गुरारू: शंकर बिगहा में आज से श्री रुद्र महायज्ञ, 8 मई तक चलेगा आयोजन
Guraru, Gaya | May 2, 2026 प्रखंड क्षेत्र के ग्राम शंकर बिगहा में शनिवार को श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन शुरू हो रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान शनिवार सुबह 11 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।