गभाना: हाईवे पर भरतरी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर रविवार रात्रि में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव भरतरी के पास एक बाइक का टायर अचानक पंक्चर होने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे के समय बाइक पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार बन्नादेवी क्षेत्र के नगला पटवारी निवासी इमरान अपनी पत्नी रिजवाना और दो बच्चों के साथ खुर्जा से अलीगढ़ लौट रहे थे।