हरदा: चलती ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती।
Harda, Harda | Jun 22, 2026 चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जीआरपी ने बताया कि युवक ट्रेन से कैसे गिरा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घायल युवक की पहचान भी अभी नहीं हो पाई है। उसके होश में आने के बाद ही उसके नाम, पते और यात्रा संबंधी जानकारी मिल सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।