बांगरमऊ: बांगरमऊ में घरेलू विवाद के बाद किशोर ने की आत्महत्या, परिजनों से विवाद के बाद पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गहरपुरवा गांव के बाहर खेतों में नीम के पेड़ से 16 वर्षीय कौशल पुत्र मुनेश्वर का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि कौशल पंजाब में मजदूरी करता था और एक दिन पहले ही गांव लौटा था। पैसों को लेकर पिता और