बहराइच: रेलवे स्टेशन के पास शॉट सर्किट से लगी दुकान में आग मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू हज़ारों का सामान जलकर हुआ राख
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस की एक अन्य दुकान को भी अपनी आगोश में ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में हजारों का माल जलकर राख हो गया।