बहराइच: बाबापुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबापुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता युवक का शव मिला। जिसकी सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।