प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संस्थापक ब्रह्मा बाबा के पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर रविवार को 5 बजे O.I.C.E. कॉलेज के सामने गोहद में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रह्मा बाबा के आध्यात्मिक जीवन, उनके त्याग एवं मानव कल्याण के संदेश को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाना रहा।