आगरा: ईदगाह निवासी ट्रक चालक का कारोबारियों ने अदा किया बकाया भाड़ा,अयोध्या भेजा गया था भगवान राम के लिए पेठे का प्रसाद
Agra, Agra | Feb 10, 2024 आगरा के ईदगाह क्षेत्र में रहने वाले ट्रक चालक ने बीते रात को प्राचीन पेठा और ब्रिज रासायनम के मालिकों पर भाड़े का पैसा न देने का आरोप लगाया था। जिसका एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते ही दोनो प्रतिष्ठानो के मालिकों ने ट्रक चालक रवि का 85 हज़ार का पूरा भाड़ा दे दिया हैं। इस बात पर ट्रक चालक ने आभार भी प्रकट किया हैं।