बड़वाह: बड़वाह में शनिश्चरी अमावस्या पर शनि जयंती महोत्सव धूमधाम से मनेगा, विशाल भंडारा और महाआरती होगी
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर के नर्मदा रोड़ स्थित प्राचीन शनि मंदिर में 16 मई शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या पर भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव बड़े पैमाने पर धूमधाम से मनाया जाएगा।जिसको लेकर शनि मंदिर को आकर्षक विधुत साज सज्जा कर सजाया गया है।समिति के सुनील जायसवाल व मिथुन जोशी ने शाम पांच बजे बताया कि शनिवार को सुबह 9 बजे भगवान शनिदेव का पूजन अर्चन कर हवन किया जाएगा।