अंबाला रोड स्थित होटल सभागार में रविवार दोपहर 1:00 बजे आयोजित रेलवे पेंशनर्स समाज के 13वें वार्षिक सम्मेलन में पेंशनर्स से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्पण, वंदे मातरम गायन और ईश वंदना से हुआ।