ईसागढ़: गहोरा में श्रीराम महायज्ञ का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी आस्था
गहोरा स्थित काली माता मंदिर परिसर में नौ दिनों से चल रहे भव्य श्रीराम महायज्ञ का शनिवार को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। शनिवार को शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार पूज्य संत रघुवर दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।