कैंपियरगंज: पाली ब्लॉक में भीषण अग्निकांड, 80 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख, किसानों की मेहनत चंद घंटों में खाक
सहजनवा तहसील के पाली ब्लॉक स्थित खड़िया सिवान में मंगलवार को भीषण आग लगने से करीब 80 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, जबकि तेज पछुआ हवाओं के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। इस घटना में पाली, मटियारा और चड़राव समेत आसपास के कई गांवों के दर्जनों किसान प्रभावित हुए हैं। दोपहर में खेतों से उठते धुएं को देख ग्रामीण