सत्तर कटैया: आरण, बिहरा सहित अन्य आंगनबाड़ी केन्द्र पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, गर्भवती एवं धातृ महिला को दी गई जानकारी
आरण, बिहरा सहित प्रखण्ड क्षेत्र के अन्य पंचायत अवस्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेविका-सहायिका ने गर्भवती महिला का गोद भराई करते हुये स्वास्थ्य एवं पोषण सहित अन्य जानकारी दी। एल एस शिखा स्वर्णिका, मनीषा कुमारी, अनुष्ठा कुमारी एवं स्नेहा प्रिया ने विभिन्न केन्द्र का निरीक्षण कर लाभार्थियों को सलाह दी।