सिंगरौली: चितरंगी उत्कृष्ट विद्यालय में महिला कर्मचारी से एसडीएम ने पहनवाया अपना जुता फोटो वायरल, एसडीएम व महिला कर्मचारी ने दी सफ़ाई
बीते दिनों चितरंगी उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में रामलाल जी के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान चितरंगी एसडीएम अशवन राम चिरावन का अपने महिला कर्मचारी से जूता पहनवाने का एक फोटो इन दिनों जमकर वायरल हुआ है जिससे क्षेत्र में चरित्र की चर्चाएं शुरू हो गई है वहीं अब एसडीएम अशवन राम चिरामन ने सफाई देते हुए कहा कि उसे दिन में अस्वस्थ था इसे अन्यथा ना लें वहीं महिला कर्मचारियों ने कहा कि हमने अपने अधिकारी को गिरने से बचाया है और हमने किसी के दबाव में उन्हें जूता नहीं पहनाया है उनका स्वास्थ्य खराब था इसीलिए ऐसा हुआ