बुधवार शाम 6:00 बजे सदर विधायक पलटू राम ने वीर विनय चौक स्थित हेरिटेज लान में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में लगे खादी के स्थान का अवलोकन किया एवं ग्रामोद्योग द्वारा निर्मित सामानों की सराहना की। उन्होंने कहा इससे स्वदेशी अपनाओ के मिशन को जहां बढ़ावा मिलेगा वही ग्राम उद्योग से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा।