ऊंचाहार: ब्रहमौली के पास अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, घटना में बोलेरो सवार 8 लोग घायल
ऊँचाहार क्षेत्र के रायबरेली प्रतापगढ़ जिले की सीमा पर ब्रहमौली गाँव के पास गुरुवार की दोपहर, ब्रेक जाम होने की वजह से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया, घटना में बोलेरो सवार कुल आठ लोग घायल हो गये, मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।जहाँ उनका उपचार किया गया है।