मंझनपुर: सड़वा गांव में गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा नुकसान
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के सड़वा गांव में शनिवार को लगभग 1 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गेहूं के खड़े खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया। आग की भयावहता को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।