बागबाहरा: पठारी मुड़ा कमार डेरा के पास 8 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को बागबाहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
पठारीमुड़ा कमार डेरा के पास 8 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को , बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है । आरोपी ईश्वर देव कमार के द्वारा कमांर डेरा के पास शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था , वहीं बागबाहरा पुलिस की टीम ने मौके पर दबीश देकर 8 लीटर देसी महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है ।