बागबाहरा: 10 नग बछड़ा को पिकअप वाहन में भरकर परिवहन कर रहे दो आरोपी को झलप रोड चौक के पास बागबाहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 नग बछड़ा को पिकअप वाहन में भरकर उड़ीसा की ओर परिवहन कर रहे दो आरोपी को nh 353 में झलप रोड चौक के पास बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए , उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10 11 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई है । दोनों आरोपी दुर्ग की ओर से उड़ीसा की ओर 10 नग बछड़ा को पिकअप वाहन में भरकर अवैध रूप से परिवहन कर रहे थे ।