खंडवा | पंधाना क्षेत्र के ग्राम अंजन गांव में हुई दुर्घटना में घायल युवक की जान बचाने के लिए बोरगांव चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव आगे आए। उन्होंने खून की कमी के कारण जिंदगी से जूझ रहे युवक को रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। यह जानकारी सोमवार सुबह 8 बजे के लगभग मिली है।