अररिया: गिर्दा के समीप एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 2, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के गिर्दा के समीप एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल बाइक सवार गिर्दा निवासी मिजन बताएं जा रहे हैं.