अररिया: सर्किट हाउस में जाति जनगणना को लेकर NDA घटक दलों की बैठक हुई, सांसद भी रहे मौजूद
Araria, Araria | May 2, 2025 अररिया के डाक बंगला में कास्ट सेंसस को लेकर NDA के घटक दलों की प्रेस वार्ता आयोजित की गयी. जिसमें केंद्र सरकार द्वारा जाति जन गणना कराने को ऐतिहासिक कदम बताया गया. अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बड़ा कदम उठाया है लेकिन विपक्ष बेगाने की शादी में अब्दुल्ला दीवाना बनता फिर रहा है.