बनमनखी। अनुमंडल मुख्यालय स्थित सिकलीगर धरहरा के भक्त प्रह्लाद नरसिंग मंदिर परिसर में आगामी 3 मार्च को आयोजित होने वाले राजकीय होलिका दहन महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में विशेष साज-सज्जा की जा रही है।