रामनगर से पड़ाव चौड़ीकरण पर मुआवजा की मांग को लेकर पीएम के जनसंपर्क कार्यालय पर सौंपा पत्रक
रामनगर से पड़ाव तक सड़क चौड़ीकरण पर मुआवजा वृद्धि की मांग को लेकर जवाहरनगर में पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय पर पत्रक सौंपा गया। लोगों की मांग है कि चंदौली के नू राजस्व विभाग द्वारा जारी अभिलेख में रोड सेग्मेंट का सरकारी मुल्य 9,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित है इसी दर पर कई वर्षों से उक्त क्षेत्र में जमीनों की खरीद बिक्री रजिस्ट्री की जा रही है।