मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के दीवानी रोड पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं टक्कर मारकर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। तो वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।