हरदा: हरदा में दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल।
Harda, Harda | Jun 4, 2026 पढ़ाई में कमजोर छात्रा को नोट्स दिलाने के बहाने फंसाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का मामला हरदा। पढ़ाई में कमजोर एक नाबालिग छात्रा को नोट्स दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो वायरल करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आशुतोष उर्फ आशु पारे को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।