बांसवाड़ा: बांसवाडा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आज 5 घंटे बिजली गुल रहेगी, मेंटेनेंस के चलते सुबह 8 से 1 बजे तक सप्लाई बंद
राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RRVPNL) द्वारा ग्रिड सबस्टेशनों पर आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) और 132 केवी बाँसवाड़ा लाइन पर आ रहे पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते क्षेत्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक कुल 5 घंटे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।पावर कट के कारण पालोदा और घाटोल ग्रिड सबस्टेशन से जुड़े हुए बंद रहेंगे।