श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार मुद्दा धार्मिक नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य से जुड़ा है। यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के कुछ नए प्रावधानों से नाराज होकर फलाहारी बाबा ने पीएम को अपने खून से खत लिखकर शिक्षा नीतियों की समीक्षा की मांग की है।