माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के स्कूल ऑफ कम्युनिटी एजुकेशन एंड डिसएबिलिटी स्टडीज़ द्वारा सोमवार शाम 4:00 बजे राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय था “सहानुभूति से सशक्तिकरण तक: दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति समुदाय के दृष्टिकोण में परिवर्तन”। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. विमला वाई. के द्वारा किया गया।