निवाई: गांव राहोली के PHC भवन में कंचन देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ
Niwai, Tonk | Jul 3, 2025 क्षेत्र के गांव राहोली के PHC भवन में गुरुवार को सुबह करीब 10:30 बजे कंचन देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन करता कुंदन बेरवा की जानकारी देते हुए बताया रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान 41 रक्त वीरों ने स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया। शिविर का मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी पवन हाथी वाले भी अवलोकन किया।