जोकीहाट: जोकीहाट में आंधी का कहर, मिनटों में बर्बाद हुई लाखों की मक्का फसल
Jokihat, Araria | Apr 28, 2026 जोकीहाट प्रखंड में आई तेज आंधी से कई गांवों में तैयार मक्का फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी। फसल गिरने से भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे और जल्द मुआवजा देने की मांग की है।