फतेेहपुर: लखनऊ अग्निकांड में तीन बहनों का इकलौता भाई शहजान नहीं रहा, बेटे का शव देख बेसुध हुई मां, फतेहपुर में मातम
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड ने बाराबंकी के एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में फतेहपुर कस्बे के सट्टी बाजार निवासी 22 वर्षीय शहजान की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर परिजनों और रिश्तेदारों तक पहुंची, घर में मातम छा गया।