धनौरा: गजरौला हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार सिसौना थाना केला देवी निवासी रविंद्र पुत्र मंगल सेन मेरठ में काम करता है और वह बाइक से अपने घर जा रहा था। शुक्रवार रात 10:30 पर हाईवे स्थित टीटी फैक्ट्री के पास पहुंचा तो तेज गति के साथ आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि रविंद्र जमीन पर गिर गया और वह बुरी तरह घायल हो गया।