इटावा: बसरेहर इलाके में एक सप्ताह से लापता मजदूर की हत्या के आरोपित को गिरफ्तार किया गया: एसएसपी
Etawah, Etawah | Dec 16, 2025 बसरेहर क्षेत्र के अकबरपुर से एक सप्ताह से लापता चल रहे मजदूर चन्दन बाथम का शव सोमवार रात गांव में कुएं से मिलने पर एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे बताया युवक चन्दन की हत्या कर शव को फेंका गया हैं। गांव के एक युवक ब्रजपाल को उसकी हत्या का आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों के चलते हत्या होने की बात सामने आई है।