औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के भतीजे का बीमारी से निधन
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के भतीजे का बीमारी से निधन दिवियापुरः क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के 40 वर्षीय भतीजे आसू पाल का मंगलवार देर शाम बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पत्नी प्रेमलता पाल उमरी गांव की प्रधान हैं।