इंदौर दूषित पानी से लोगों की मौत को लेकर लोगों में डर है। 12 जनवरी को चाचौड़ा बीनागंज नगर परिषद के नलों में गंदा पानी आने के वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर जारी किए और साफ-साफ पानी देने की मांग की। हालांकि विश्वसनीय सूत्रों की जानकारी में नगर परिषद चाचौड़ा बीनागंज में पानी की टंकियां पाइपलाइन की मरम्मत सफाई हो रही है जिससे नलों में मठमेला पानी आना बताया गया।