छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधियों के कामकाज में अब पति, सगे-संबंधी या रिश्तेदारों की दखलअंदाजी नहीं चलेगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी किए हैं। रविवार सुबह 11 बजे मिली सूचना के आधार पर दरअसल, लंबे समय से यह शिकायतें मिल रही थीं कि कई पंचायतों में महिला सरपंच, उपसरपंच और सदस्यों की जगह उनके पति या रिश्तेदार सरकारी कामकाज संभाल रहे हैं। बैठकों में फैसले लेना हो या योजनाओं की घोषणाएं — महिला जनप्रतिनिधियों की ओर से