मुरैना नगर: दुर्लभ संयोग: ऐंती शनिधाम मेले में स्काउट-गाइड ने की सेवा, दिखा अनुशासन
मुरैना जिले के ऐंती पर्वत स्थित त्रेतायुगीन शनिदेव मंदिर में 32 वर्षों बाद शनि जयंती,शनि अमावस्या व वट सावित्री व्रत के दुर्लभ संयोग पर शनिवार कों लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।रात 12 बजे कलेक्टर व एसपी ने पूजा कर मेले का शुभारंभ किया।स्काउट-गाइड ने भीड़ नियंत्रण,कतार व्यवस्था व सहायता में अहम भूमिका निभाई, जिसकी सरहाना हो रही है,प्रशासन सतर्क रहा।