उदवंतनगर के प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर के सरकारी स्कूल के छात्र प्रिंस कुमार ने एक ही सांस में पूरी संविधान प्रस्तावना सुना कर सबको चौंका दिया। उसकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर शिक्षक व ग्रामीणों ने उसकी जमकर सराहना की। यह क्षण स्कूल के लिए गर्व का विषय बना हुआ है।