अरवल: हसनपुर गांव में मुर्गी चोरी को लेकर दो परिवार आपस में भिड़े,पांच महिला समेत कुल सात लोग हुए घायल।
Arwal, Arwal | Mar 15, 2024 सदर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में मुर्गी चोरी करने को लेकर दो परिवार आपस में भिड़ गए।जिसमें सात लोग जख्मी हुए हैं।इन सभी का देर रात्रि को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि लालती देवी और बुद्ध पासवान के बीच मुर्गी चोरी करने को लेकर विवाद हुआ,विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गई।