अरवल: पिता की हत्या के मामले में बेटे सुकेश चौधरी को शिवपुर गांव से पुलिस ने किया गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Mar 15, 2024 मेहंदिया थाना क्षेत्र के शिवपुर हूलान बिंदु के पास बेटे ने बाप को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। और बड़े इत्मीनान से तामजम के साथ दो दर्जन से अधिक लोगों ने शव यात्रा निकालकर उसका अंतिम संस्कार किया। हत्या के बाद बेटे ने मधुश्रवा में शव को जलाया। 5 घंटे तक दास संस्कार की प्रक्रिया चली लेकिन हत्या की खबर मेहंदिया थाने की पुलिस को नहीं मिली।