इंदौर: इंदौर चिड़ियाघर में दुर्लभ सफेद हिरण शावक का जन्म, गुलाबी आंखों ने खींचा ध्यान
Indore, Indore | Jun 14, 2026 इंदौर चिड़ियाघर में एक अत्यंत दुर्लभ सफेद हिरण शावक का जन्म हुआ है, जिसकी गुलाबी आंखें इसे और भी खास बनाती हैं। यह नन्हा शावक अपने अनोखे रंग के कारण चिड़ियाघर में आकर्षण का केंद्र बन गया है। चिड़ियाघर के जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने रविवार 11 बजे बताया कि यह मामला बेहद दुर्लभ है और इसे अल्बिनिज्म (Albinism) कहा जाता है। अल्बिनिज्म एक आनुवंशिक स्थिति है, जिस