पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए थाना बरवाला पुलिस ने ATM चोरी कर बैंक खाते से ₹1.70 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में वार्ड नंबर 12, बरवाला निवासी रणवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹1,68,000 नकद बरामद किए हैं।