जबेरा: विसनाखेड़ी तिराहे पर पुलिस ने वाहन चेकिंग की, 36 वाहनों से लगभग 11200 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया
Jabera, Damoh | Dec 16, 2024 जबेरा पुलिस अधीक्षक क्षुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर निरीक्षक दलवीर सिंह द्वारा बिसनाखेड़ी तिराहा नोहटा पर सोमवार की शाम 5 बजे वाहन चेकिंग की गई। वाहन चेकिंग के दौरान 36 वाहनों से करीब 11200 शमन शुल्क वसूल किया गया।वाहन चेकिंग में ड्रिंक एंड ड्राइव,बिना हेलमेट,बिना लाइसेंस वालों पर चालानी कार्यवाही की गई।