जबेरा: खेरे के पास ट्रक पेड़ से टकराया, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Jabera, Damoh | Dec 15, 2024 तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत दमोह मार्ग पर खेरे के समीप एक ट्रक का अनियंत्रित होकर रविवार की शाम 5 बजे पेड़ से टकरा गया ट्रक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रक में गाजर लोड थी जो जबलपुर की ओर जा रही थी।